चतरा, फरवरी 23 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के पैनी कला गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के सचिव के निर्देशानुसार जागरूकता अभियान चलाया गया। यह जागरूकता अभियान झालसा के निर्देश पर चलाए जा रहे 90 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत चलाया गया। पीएलवी मनीष कुमार रजक के द्वारा ग्रामीणों को कानूनी जानकारी दी गई। साथ ही सरकार के द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों को उत्प्रेरित करने का भी काम किया गया। इसके अलावा हंटरगंज प्रखंड कार्यालय के पीएलवी कुमार विवेक रंजन एवं सरयू यादव के द्वारा हंटरगंज के उचला, नावडीह और बरियारचक गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। डोर टू डोर जागरूकता अभियान चला कर लोगों को कानून और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

हिंद...