रांची, फरवरी 7 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा निर्देश पर झालसा के सदस्य सचिव कुमारी योजना अस्थाना एवं माननीय न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन एवं डालसा सचिव की देखरेख में सिल्ली प्रखंड के हाकेदाग पंचायत भवन और हरिडीह गांव में शुक्रवार को डोर-टू-डोर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएलवी शंकर महतो, बंशीधर घटवार एवं कौशल्या देवी ने बालविवाह के दुष्परिणाम एवं इसके रोकथाम पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा दें। हेल्प लाइन नम्बर 1098 के उपयोग की भी जानकारी दी। डालसा के द्वारा आयोजित किये जानेवाले लोक अदालत, मध्यस्थता, प्री-लिटिगेशन के बारे भी लोगों को जानकारी दी गई। इस अवसर पर पंकज कुमार महतो, सुनील कुमार महतो, बंशीधर महतो, ब्रजेश म...