मुजफ्फरपुर, जनवरी 1 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। एनुअल सर्वे ऑफ यूनिकॉरपोरेटेड सेक्टर एंटरप्राइजेज (एएसयूएसई) एवं पीरियॉडिक लेबर फोर्स सर्वे (पीएलएफएस) स्कीम पर गुरुवार को एक दिवसीय क्षेत्रीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। माड़ीपुर स्थित एक होटल में आयोजित शिविर की अध्यक्षता राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय क्षेत्रीय कार्यालय मुजफ्फरपुर उपनिदेशक शुभम त्रिपाठी ने की। उन्होंने असंगठित क्षेत्र के उद्यमों का वार्षिक सर्वेक्षणऔर नवीन प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई। शुभम ने कहा कि पीएलएफएस के माध्यम से देश में रोजगार एवं बेरोजगारी की स्थिति, युवाओं एवं महिलाओं की श्रम भागीदारी, तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रोजगार के बदलते रुझानों से संबंधित विश्वसनीय एवं अद्यतन आंकड़े प्राप्त होते हैं। ये आंकड़े सरकार को रोजगार सृजन, कौशल विकास, स्वरोजगार एव...