रांची, मार्च 9 -- कर्रा, प्रतिनिधि। खूंटी पुलिस ने पीएलएफआई के पांच उग्रवादियों को कर्रा के रोन्हे जंगल से गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार उग्रवादियों में रांची जिले के इटकी थाना क्षेत्र के तरगड़ी निवासी पवन कुमार उर्फ पवन महतो और करमा बारला, रामगढ़ जिले के कुजू थाना क्षेत्र के डटमा मोड़ निवासी सेन्दू सिंह,अभय कुमार सिंह उर्फ अमन सिंह और दीपक मुंडा दोनों हेहल बरकाकाना थाना निवासी शामिल हैं। पुलिस ने गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से हथियार, देसी कार्बाइन की मैग्जीन, एक गोली, चार बाइक, पांच मोबाइल और एक बैग जब्त किया है। तोरपा एसडीपीओ ख्रिस्टोफर केरकेट्टा ने बताया कि एसपी अमन कुमार को शनिवार की शाम सूचना मिली थी कि कर्रा के रोन्हे जंगल में पीएलएफआई के कुछ उग्रवादी संगठन का विस्तार करने, लेवी वसूलने और ठेकेदारों की साइट पर फायरिंग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.