रांची, फरवरी 19 -- खूंटी, प्रतिनिधि। खूंटी थाना क्षेत्र में उग्रवादी संगठन पीएलएफआई के नाम पर लेवी वसूलने, हथियार की सप्लाई करने और बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल अपराधी को पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान शहर के लियाकत अली लेन निवासी अजीम हव्वारी उर्फ हिमांशु के रूप में हुई है। गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि अजीम के खिलाफ खूंटी थाने में चार और रांची के कांके तथा धुर्वा थाने में 17 सीएलए आर्म्स एक्ट, लूट और फायरिंग सहित विभिन्न धाराओं के तहत 21 मामले दर्ज हैं। पूछताछ के दौरान अपराधी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। एसडीपीओ वरुण रजक, खूंटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, एसआई आदित्य कुमार, राजू कुमार और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पीएलएफआई से पुराना संबंध अब नया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.