छपरा, दिसम्बर 16 -- फोटो10: पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोन लेने के लिए आवेदन देते लाभुक छपरा, एक संवाददाता। पीएम स्वनिधि योजना के तहत दस हजार सर्वेक्षित वेंडरों को लोन देने के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। ऐसे वेंडरों का आवेदन लिया जा रहा है। जो वेंडर 2024 के बाद शहर में फुटपाथों पर सब्जी, कपड़े आदि बेच रहे हैं। नगर विकास आवास विभाग ने छपरा नगर निगम को 10 हजार सर्वेक्षित वेंडरों को लोन दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया है लेकिन फिलहाल तीन सौ लोगों ने ही आवेदन दिया है। इन नए वेंडरों 15,25 और पचास हजार रुपए विभिन्न तरह के व्यवसाय करने के लिए लोन दिए जाएंगे। शराब कांड का फरार अभियुक्त समेत तीन गिरफ्तार दाउदपुर (मांझी)। दाउदपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर एक शराब कांड के फरार अभियुक्त सहित कुल तीन व्...