बोकारो, नवम्बर 18 -- चास प्रतिनिधि। पीएम स्वनिधि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन और स्वनिधि संकल्प अभियान को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैंक से वापस आवेदनों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया। सहायक आयुक्त ने ऐसे सभी आवेदन सत्यापन और आवश्यक सुधार के बाद तुरंत बैंकों को भेजने का निर्देश दिया। वही बैठक में कई बैंक प्रतिनिधियों के उपस्थिति नही होने को लेकर शोकाज किया गया। सहायक नगर आयुक्त ने नगर मिशन प्रबंधक सामुदायिक संगठनकर्ता, सामुदायिक साधन सेवियों को विभिन्न दिशा निर्देश दिया। कहा कि बेहतर तालमेल से स्वीकृति, सत्यापन, और वितरण की प्रक्रिया में तेजी आएगी तथा योजना का लाभ अधिक पथ विक्रेताओं तक पहुंच सकेगा। बैंकों को निर्देश दिया गया कि वे प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा दें, ताकि अधिक पथ विक्रेता योजना से जुड़ सकें और औपचारिक ...