कौशाम्बी, नवम्बर 28 -- मंझनपुर, संवाददाता। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अन्तर्गत चालू माह की प्रगति 26 नवम्बर तक शून्य रही। समीक्षा में प्रगति का खुलासा होने पर डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी सात नगर पंचायतों के ईओ से स्पष्टीकरण तलब किया है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शासन की प्राथमिकताओं में से एक है। इस योजना के घर-घर लागू हो जाने से बिजली का खर्च काफी हद तक कम हो जायेगा। इसे लेकर शासन द्वारा लगातार मानीटरिंग भी की जा रही है। इस क्रम में नगर पंचायतों को दिये गए लक्ष्य के सापेक्ष डीएम ने माह नवम्बर की प्रगति समीक्षा बैठक 26 नवम्बर को किया था। इस दौरान उन्होंने पाया कि जिले की चरवा, सरायअकिल, करारी, पूरब पश्चिम शरीरा, सिराथू, दारानगर कड़ा धाम व चायल की प्रगति शून्य है। इस पर डीएम ने संबंधित ईओ पर नाराजगी जाहि...