वाराणसी, फरवरी 5 -- वाराणसी, हिटी। वाराणसी पीएम सूर्य घर योजना में सौर ऊर्जा के इस्तेमाल के मामले में प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। शहर में अब तक 30,000 से अधिक ऑनलाइन ग्रिड रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं, जो प्रतिदिन लगभग 5.35 लाख यूनिट बिजली का उत्पादन कर रहे हैं। इससे रोजाना करीब Rs.32 लाख की बचत हो रही है और वार्षिक स्तर पर कुल बचत Rs.116.8 करोड़ तक पहुंच गई है। सीडीओ प्रखर कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में छतों पर स्थापित सौर ऊर्जा संयंत्रों की कुल क्षमता 107 मेगावाट से अधिक हो चुकी है, जो शहर की ऊर्जा जरूरतों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। उन्होंने कहा कि इन रूफटॉप सोलर संयंत्रों के कारण हर वर्ष लगभग 1,33,750 मीट्रिक टन कार्बन डाईऑक्साइड उत्सर्जन में कमी आ रही है। यह न केवल शहर को स्वच्छ और हरित बना रहा है, बल्कि जलवायु...