प्रयागराज, अप्रैल 19 -- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत एक मॉडल सोलर गांव बनाया जाना है। परियोजना अधिकारी यूपी नेडा शाहिद सिद्दिकी ने बताया कि इसके लिए ग्राम पंचायतों को 25 अप्रैल तक आवेदन करना है। गांव की आबादी पांच हजार से अधिक होनी चाहिए। चयनित ग्राम के सभी घरों में सोलर सिस्टम, सौर आधारित जल-प्रणली, कृषि के लिए सौर पंप, गांव की मुख्य सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सोलर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाएगी। आवेदन करने वाली पंचायतों के बीच एक प्रतियोगिता सप्ताह में एक बार होगी। डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी इसका चयन करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.