मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- मुज़फ्फरपुर, वसं। पीएम सूर्य घर योजना से मुफ्त बिजली का लाभ देने के लिए मुजफ्फरपुर में 17 जनवरी को सोलर मेला लगेगा। यह सोलर मेला एनबीपीडीसीएल मुजफ्फरपुर सर्कल ऑफिस परिसर (मुक्तिनाथ मंदिर के पीछे) लगेगा। मेले का उद्घाटन डीएम सुब्रत कुमार सेन करेंगे। मेले में इच्छुक घरेलू उपभोक्ता मौके पर ही आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों व प्रक्रिया की जानकारी वहीं दी जाएगी। एक किलोवाट से दो किलोवाट क्षमता तक के सोलर संयंत्र पर 30,000 प्रति किलोवाट की दर से सब्सिडी देय है। वहीं 3 किलोवाट अथवा उससे अधिक क्षमता के संयंत्र पर अधिकतम 78,000 तक की सब्सिडी का प्रावधान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...