गुमला, जनवरी 20 -- गुमला, संवाददाता। उप विकास आयुक्त दिलेश्वर महतो की अध्यक्षता में मंगलवार को पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत चयनित मॉडल सोलर विलेज को लेकर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में योजना की पृष्ठभूमि, उद्देश्य और कार्यान्वयन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। डीपीओ रमण कुमार ने बताया कि इस योजना का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों में रूफटॉप सोलर प्लांट,सोलर स्ट्रीट लाइट और अन्य सौर तकनीकों को बढ़ावा देना तथा ग्रामीण समुदाय को आत्मनिर्भर बनाना है।बैठक में बताया गया कि 2011 की जनगणना के आधार पर पांच हजार या उससे अधिक आबादी वाले नौ ग्रामों को मॉडल सोलर विलेज के रूप में चयनित किया गया है। इनमें सिसई प्रखंड के बरगांव,नगर और सिसई ,भरनो प्रखंड के भरनो , गुमला प्रखंड के फसिया व पुग्गू ,चैनपुर प्रखंड का चैनपुर, रायडीह प्रखंड के नवागढ़ ग्र...