मऊ, जून 19 -- मऊ। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत विकास भवन परिसर से सीडीओ प्रशांत नागर ने बुधवार को योजना के प्रचार प्रसार के लिए प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि प्रचार वाहन का मुख्य उद्देश्य गांव-गांव जाकर इस योजना का प्रचार प्रसार करते हुए लाभार्थियों का आवेदन कराना और सोलर रूफ टाप स्थापित कराना है। प्रचार वाहन सभी नगर निकाय, सभी विकास खण्डों में पहुंचकर लोगों को जागरुक करेगी। एग्री स्टारेक्स बिजनेस वर्ल्ड प्रा.लिमिटेड की ओर से जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी नेडा अरविंद कुमार पाण्डेय सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.