पाकुड़, फरवरी 9 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। शहर के एक निजी होटल में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लक्ष्मी ट्रेडर्स के मनुज त्यागी ने योजनाओं को लेकर बारीकियों से जानकारी दी। मनुज त्यागी ने बताया कि केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य मध्यम और गरीब परिवारों को बिजली बिल के भारी बोझ से मुक्ति दिलाना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाने के लिए भारी सब्सिडी दी जा रही है। मनुज त्यागी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए योजना के तहत पात्र परिवारों को हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल सकेगी। सोलर पैनल लगाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा सीधे बैंक खाते में सब्सिडी भेजी जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान क...