प्रयागराज, अप्रैल 10 -- प्रयागराज। पीएम सूर्य घर योजना के तहत एक लाख संयंत्र लगाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए भी सीडीओ ने बैठक ली। उन्होंने यूपी नेडा के अफसरों को निर्देश दिया कि उनके वेंडर जगह-जगह कैंप लगाकर लोगों को इसके लिए जागरूक करें। जिससे सस्ती दरों पर लोग पैनल लगवाएं और अधिक से अधिक जगह सौर ऊर्जा का इस्तेमाल हो। इस बार लक्ष्य के अनुसार किया जाएगा। यूपी नेडा के अधिकारी मो. शाहिद ने बताया कि इसके लिए शहरों में विशेषकर अभियान चलाया जाएगा। साथ ही विस्तारित क्षेत्रों में भी कैंप लगाकर काम कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.