आगरा, दिसम्बर 11 -- पीएम सूर्य घर योजना से सोलर लगवाने के लिए अधिकारी भी प्रयास में जुटेंगे। सभी को आवेदन कर सोलर लगवाने के लिए निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी 100 आवेदन इस माह जमा कराएंगे। इसके अलावा अन्य विभागों से भी कहा गया है। जिससे योजना की प्रगति में सुधार होगा। वहीं दूसरी ओर जनपद में विकास कार्यों की प्रगति के मामले में सीएम डैश बोर्ड पर 56 वीं रैंक प्राप्त हुई है। जबकि 56 कार्यक्रमों में ए श्रेणी है। इसकी जिला स्तर पर हुई समीक्षा में जिन विभागों की प्रगति धीमी है ऐसे सभी विभाग कार्यों में तेजी लाकर अपनी और जनपद की रैंक में सुधार लाने को कहा गया है। सीडीओ वीरेन्द्र सिंह ने कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यों की पोर्टल पर फीडिंग समय से कराने को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं।...