पाकुड़, फरवरी 9 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में प्रत्येक माह की 09 तारीख को आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत इस माह भी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। अभियान के दौरान कुल 112 गर्भवती महिलाओं ने उपस्थित होकर अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। कार्यक्रम के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं का वजन, रक्तचाप, हीमोग्लोबिन जांच, पेट की जांच सहित आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। साथ ही महिलाओं को आयरन, कैल्शियम एवं अन्य आवश्यक दवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। साथ ही सुरक्षित मातृत्व, पोषण एवं संस्थागत प्रसव को लेकर आवश्यक परामर्श दिया गया। इस अवसर पर डॉ. मंजर आलम, डॉ. अभय श्रॉफ, एएनएम, जीएनएम एवं स्वास्थ्य सहियाओं ने सक्रिय रूप से भाग लेते हुए अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर ढंग से निर्वहन किया। सभी स्वास्थ्य कर्मियों द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.