पूर्णिया, दिसम्बर 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम से संबंधित मंगलवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एएनएम प्रशिक्षण स्कूल में आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी प्रखंड के प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक तथा चयनित स्वास्थ्य संस्थान के एएनएम द्वारा प्रतिभागी के रूप में भाग लिया गया। जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ सुभाष कुमार सिंह, डीपीएम स्वास्थ्य सौरेंद्र दास, डीसीक्यूए डॉ अनिल कुमार शर्मा, जिला योजना समन्वयक डॉ सुधांशु शेखर, जिला एपिडेमियोलॉजीसट नीरज कुमार निराला, एनसीडी एफएलसी केशव कुमार, पीरामल स्वास्थ्य के जिला प्रबंधक चंदन कुमार, यूनिसेफ प्रतिनिधि डॉ. तान्या शांडिल्य इत्यादि प्रशिक्षण में उपस्थित थे। प्रशिक्षण में विभिन्न मापदंडों पर...