रामपुर, अक्टूबर 12 -- रामपुर। पीएम किसान सम्मान पाने वाले लाभार्थियों के लिए फार्मर रजिस्ट्री करानी जरूरी है। ऐसे लाभार्थियों को अपने नजदीक के जनसेवा केंद्र पर जाकर फार्मर रजिस्ट्री करानी है। उप कृषि निदेशक राम किशन सिंह ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों को सम्मान निधि सहित कृषि विभाग की अन्य योजनाओं से वंचित होना पड़ सकता है। इसीलिए उन्होंने किसानों से जल्द ही फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की है। दूसरी ओर जिले में एक लाख से अधिक किसानों ने अब तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। ऐसे किसानों को चिह्नित किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.