बगहा, फरवरी 7 -- बेतिया, बेतिया प्रतिनिधि। भारत सरकार के एग्री स्टेक परियोजना अंतर्गत जिले के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले किसानों के साथ-साथ सभी रैयतों को फार्मर आईडी बनवाना होगा। फार्मर आईडी होने पर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र की बाध्यता खत्म होगी।फिलहाल जिले में लघु, सीमांत और बड़े किसानों की संख्या लगभग 5 लाख के आसपास है। इन सभी किसानों का फार्मर आईडी बनना है। इधर जिला प्रशासन और कृषि विभाग के सक्रियता से दो दिनों के अंदर फार्मर आईडी में काफी तेजी आई है। लगभग 1.10 लाख किसानों का फार्मर आईडी बन चुका है। जिला कृषि पदाधिकारी सरफराज असगर ने बताया की 11 फरवरी तक फार्मर आईडी बनाने का टारगेट विभाग के द्वारा मिला हुआ है। किसान अपनी सुविधा से पंचायत स्थित कॉमन सर्विस सेंटर से भी फार्मर आईडी बनवा सकते है...