बेगुसराय, जनवरी 9 -- सिंघौल, निज संवाददाता। जिले के एक लाख 14 हजार 426 किसान पीएम सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं। इनमें से एक लाख सात हजार 62 किसान एक्टिव हैं और पीएम सम्मान का लाभ ले रहे हैं। आगे भी पीएम सम्मान निधि का लाभ मिलता रहे इसके लिए सभी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री करवाना अनिवार्य है। यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी अभिषेक रंजन ने दी है। डीएओ ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्रेशन के लिए छह जनवरी 2026 से नौ जनवरी तक चले विशेष अभियान में करीब 32 हजार किसानों का ई केवायसी किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि आगे भी कृषि विभाग के कार्यालय व सीएससी में फार्मर रजिस्ट्रेशन का कार्य जारी रहेगा। नए किसान को आईडी बनवाने के लिए अपना आधार कार्ड, मोबाइल नंबर व जमीन की ऑनलाइन जमाबंदी की आवश्यकता होगी। किसान अपने नजदीकी किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक या हल्का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.