गोंडा, जनवरी 23 -- गोण्डा। पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय लक्ष्मणपुर जाट का डीएम प्रियंका निरंजन ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षा-कक्षों में जाकर बच्चों की उपस्थिति, पठन-पाठन व शिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया तथा विद्यार्थियों से संवाद कर पाठ्यपुस्तकें व मध्यान्ह भोजन की जानकारी ली। साथ ही विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र की भी समीक्षा की गई। डीएम ने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः जोड़ने और मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...