गंगापार, फरवरी 16 -- प्रतापपुर ब्लाक के सोरों स्थित पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को धूमधाम से वार्षिकोत्सव मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने मस्ती पाठशाला कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नोडल शिक्षक संकुल ने पीएम श्री विद्यालय के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा छात्र-छात्राओं को प्रस्तुति बाद मेडल व शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष अनंत लाल मौर्य, संचालन सत्यदेव यादव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक अजीत कुमार सिंह ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...