आजमगढ़, फरवरी 6 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। जहानागंज के पीएम श्री विद्यालय धरवारा में मंगलवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं खेल प्रतियोगिताओं के बीच वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने कुशल प्रदर्शन से लोगों का मनमोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की छात्राओं बबली,आकांक्षा,रानी की सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक, खेलकूद प्रतियोगिताएं एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। खेलकूद प्रतियोगिता में सौ मीटर दौड़ में अंजलि ने प्रथम स्थान, अंतिमा ने द्वितीय और आकांक्षा चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। जिसमें बच्चो ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मुख्य अतिथि बीईओ नवनीत चौबे ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में उत्साह बढ़ता है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.