देवरिया, दिसम्बर 16 -- बंजरिया बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष क्रांति सिंह ने पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय के दो मंजिल कक्षा कक्षा का लोकार्पण किया। श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के प्रति कटिबद्ध है। सरकार गरीब बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए विद्यालयों को मॉडल विद्यालय बनाकर शिक्षा को बढ़ावा दे रही है। खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग ग्रामीण इलाकों के बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश शाही व संचालन शिक्षक मोहम्मद सफीक खान ने किया। इस दौरान सभासद अजय सिंह, सुनील गुप्ता, शिक्षक नरेंद्र सिंह, रमेश तिवारी, जाकिर हुसैन, सुमन मिश्रा, सफिया खातून, प्रतिभा मिश्रा, सहायक लेखाकर आलोक तिवारी, न...