पाकुड़, फरवरी 19 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड क्षेत्र स्थित पीएम श्री विद्यालय देवीनगर में बुधवार को एक छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ जाने से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। जानकारी के अनुसार छात्रा प्रेमशीला हांसदा 14 वर्ष की अचानक तबीयत खराब हो गई। विद्यालय की शिक्षिका मानवेला मुर्मू ने बताया कि छात्रा की तबीयत बिगड़ते ही उसे तत्काल बैठाकर प्राथमिक देखभाल की गई तथा इसकी सूचना महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दी गई। विद्यालय की ओर से एंबुलेंस मंगवाया गया और गंभीर स्थिति को देखते हुए छात्रा को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महेशपुर भेजा गया। शिक्षिका ने बताया कि छात्रा का घर विद्यालय से लगभग पांच किलोमीटर दूर है और वह प्रतिदिन साइकिल से स्कूल आती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महेशपुर में छात्...