संभल, फरवरी 14 -- थाना क्षेत्र के पीएम श्री विद्यालय भुलाबई के विद्यार्थियों ने शैक्षिक भ्रमण के तहत राजेश कुमार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज देवरखेड़ा का दौरा किया। भ्रमण कार्यक्रम विद्यालय प्रधानाध्यापक श्री भोपालदास शास्त्री के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। इस दौरान रसायन विज्ञान के अध्यापक हिमैंद्र सिंह, भौतिक विज्ञान के अध्यापक युवराज सिंह, जीवविज्ञान के अध्यापक अवनीश तथा कंप्यूटर के अध्यापक नितिन सिंह ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रयोगशालाओं का निरीक्षण कराया और प्रयोगों का प्रदर्शन कर उनकी कार्यप्रणाली समझाई। कार्यक्रम का आयोजन श्री शरद शर्मा द्वारा किया गया, जबकि शैक्षिक भ्रमण प्रभारी के रूप में श्री विकास यादव ने सहयोग प्रदान किया। अंत में प्रधानाध्यापक आलोक गुप्ता ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल ...