बहराइच, अगस्त 19 -- पयागपुर। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय झाला तरहर पयागपुर के बच्चों को मंगलपार को गौशाला का भ्रमण कराया गया। बच्चों ने मवेशियों को चारा खिलाया। प्रधान शिक्षक महेंद्र प्रताप सिंह ने गौशाला के फायदे बताए। कहा कि गौशाला में पशुओं को आश्रय प्रदान करना, किसानों को राहत देना, और पर्यावरण संरक्षण शामिल हैं। गौशालाएं गायों के लिए एक सुरक्षित घर प्रदान करती हैं, जहां उन्हें भोजन, पानी और चिकित्सा सुविधा मिलती है। गोबर से खाद और बायोगैस जैसे उत्पाद बनाने में भी मदद मिलती है। इससे पर्यावरण को लाभ होता है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रताप सिंह, सहायक अध्यापिका मीनाक्षी शुक्ला मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.