फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 23 -- फर्रुखाबाद। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के लिए पीएम श्री विद्यालयों में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। प्रत्येक सुरक्षाकर्मी को 12 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। शासन ने सुरक्षाकर्मी रखे जाने के आदेश दिए हैं। पीएम श्री विद्यालयों मे पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी अब सुरक्षाकर्मियों के हवाले रहेगी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने पीएम श्री विद्यालयों में सुरक्षाकर्मी रखे जाने के आदेश दिए हैं। प्रांतीय रक्षक दल व अन्य सरकारी विभागों के माध्यम से पीएम श्री विद्यालयों में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाएगी। प्रति विद्यालय दो-दो सुरक्षाकर्मी रखे जाएंगे। यह लोग शिफ्टवार ड्यूटी करेंगे। सुरक्षाकर्मियों की तैनाती से स्कूल में चोरी की घटनाएं रुकेंगी। साथ ही छात्र-छात्राओं की ...