अमरोहा, फरवरी 14 -- अमरोहा। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जिले में संचालित 14 पीएम श्री विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को मालीखेड़ा स्टेडियम में आयोजित की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी ने शुभारंभ किया। सभी पीएम श्री विद्यालयों के 180 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने छात्र-छात्राओं के विकास के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को निखारने के संबंध में कौशल विकास, छात्रवृत्ति योजना की जानकारी भी दी। बीएसए डॉ.मोनिका ने पीएम श्री विद्यालयों में दिए जा रहे अनुदान, उपलब्ध कराए जा रहे संसाधनों, संचालित स्मार्ट क्लासेज, बाल वाटिका एवं अन्य योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताया। जिला पीटीआई अनिल कुमार ने प्रतियोगिता में विशेष योगदान दिया। मंच संचालन रामव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.