भदोही, फरवरी 2 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर के विभूति नारायण सिंह राजकीय इंटर कालेज स्टेडियम में सोमवार को पीएम श्री वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान फुटबॉल टूर्नामेंट में विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपना दमखम दिखाया। प्राचार्य आलोक तिवारी ने बताया कि पीएम श्री वार्षिक उत्सव कार्यक्रम के तहत आज बच्चों द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन कराया गया था। जिसका उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी एवं सीडीओ बाल गोविंद ने किया। जिपं अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन समय-समय पर कराना चाहिए। इससे विद्यार्थियों के अंदर की खेल भावनाएं बाहर आने के साथ ही वह शारीरिक रूप से स्वस्थ्य भी रहते हैं। इस मौके पर ज्ञानपुर नपं चेयरमैन डा. घनश्याम दास गुप्ता आदि रहे। प्राचार्य ने बताया कि आज मंगलवार को जिले स्तर की प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.