शाहजहांपुर, फरवरी 4 -- पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज शाहजहांपुर के लिए बड़ी राहत की खबर है। विद्यालय के भवन के जीर्णोद्धार, सुदृढ़ीकरण और मरम्मत कार्यों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य भंडारण निगम की सीएसआर मद से 292.99 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति उत्तर प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर के विशेष प्रयासों से संभव हो सकी है, जो स्वयं इस विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं। मंत्री जेपीएस राठौर ने विद्यालय से अपने पुराने जुड़ाव को ध्यान में रखते हुए व्यक्तिगत रुचि ली और विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए पहल की। उन्होंने वर्ष 1984 में इसी कॉलेज से हाईस्कूल और 1986 में इंटरमीडिएट की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की थी। विद्यालय के प्रति इसी भावनात्मक जुड़ाव के चलते उन्होंने राज्य भंडारण निगम के सीएसआर मद से एकमुश्त बड...