गढ़वा, फरवरी 14 -- केतार, प्रतिनिधि। पीएम श्री मध्य विद्यालय केतार में अध्यनरत वर्ग छह की तीन छात्राओं कृतिका कुमारी, दिव्या कुमारी और प्रिया कुमारी का विद्यालय परिवार की तरफ से उनके जन्मदिन पर केक काट कर उनके उज्जवल भविष्य और सुखमय जीवन की मंगल कामना किया गया। प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार ने बताया कि बेटियां घर परिवार और समाज की धरोहर हैं। सदियों से उनके पूजन की परंपरा रही है। नारी को कभी दुर्गा तो कभी काली के रूप में पूजा जाता है। हमारा प्रयास है कि उनके जन्म दिवस पर हम सभी उनकी खुशियों में शरीक होकर उनके हौसला को बढ़ाएं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि आप सभी अपनी बेटियों को बेटे के समान ही उन्हें सभी क्षेत्रों में समान अवसर दें ताकि उनकी प्रतिभा कुंठित नहीं हो। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी बच्चों के बीच केक का वितरण किया गया। मौके पर...