गिरडीह, फरवरी 6 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। पीएम श्री मध्य विद्यालय धनवार की ओर से पुनीत राय स्टेडियम में गुरुवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसका उद्घाटन प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार पांडेय व अन्य शिक्षकों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम 5 फरवरी से 9 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान भिन्न भिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के पहले दिन शंकु रेख, बाधा दौड़, गोला फेंक, चम्मच गोली दौड़, जलेबी रेस, सौ, दो सौ, चार सौ मीटर दौड़, डिस्कस थ्रो आदि खेल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में वर्ग पहली से लेकर आठवीं वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमे प्रथम, द्वितीय व तृतीय हासिल करनेवाले छात्र छात्राओं को नामांकित किया गया। मौके पर विकास कुमार संथालिया, शंकर रविदास, बसंत कुमार भारती, मनोज कुमार, उषा बरनवाल, प्रदीप कुमार, महेश प्रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.