गंगापार, नवम्बर 17 -- पीएम श्री जवाहर नवोदय मेजा खास तक जाने वाली उबड़-खाबड़ सड़क के कायाकल्प होने के आसार दिख रहे हैं। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार मिश्र की पहल पर लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता ने सड़क बनवाने के लिए डीएम प्रयागराज को पत्र लिखकर जमीन मांग रखी है। पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता के पत्र को संज्ञान में लेते हुए प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग को पत्र लिख सड़क के लिए भूमि देने के निर्देश दिए। प्रभागीय निदेशक ने वनाधिकारी मेजा व एसडीएम मेजा से रिपोर्ट मांगी है, जिसमें वन विभाग के अधिकारी अजय सिंह ने बताया मेजा कोरांव मार्ग से पीएम श्री जवाहर नवोदय तक पहुंचने वाले मार्ग की लंबाई 1651 मीटर है, जिसमें वन विभाग की कुल 1.6 हेक्टेयर जमीन हैं, इतनी जमीन वन विभाग को राजस्व विभाग से दी जानी चाहिए। जमीन के लिए वनाधिकारी मेजा ने उच्...