बोकारो, फरवरी 18 -- पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, तेनुघाट (बोकारो) में फीफा फुटबॉल का वितरण गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। मंत्री योगेंद्र प्रसाद के द्वारा बेरमो अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच फुटबाल फॉर स्कूल प्रोग्राम के तहत फीफा फुटबॉल का वितरण किया गया जिसमें 25 विद्यालयों के विद्यार्थी अपने एस्कॉर्ट के साथ पहुंचे और फुटबाल प्राप्त किया। इसके पूर्व विद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा नृत्य कर एवं एनसीसी के विद्यार्थियों द्वारा स्काउट कर मंत्री को विद्यालय कार्यालय तक लाया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम स्थल पर प्रभारी प्राचार्य पी पांडेय के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। मंत्री ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि अनुशा...