हमीरपुर, जनवरी 31 -- सरीला। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में बालिकाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलावों पर चर्चा की। वरिष्ठ क्षय रोग उपचार पर्यवेक्षक डॉ.ओम नारायण, डॉ.शिवसहाय यादव, डॉ.प्रियांक मिश्रा, डॉ.अरविंद सिंह सहित महिला चिकित्सकों ने छात्राओं की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान बताए। मानसिक तनाव से मुक्ति के उपायों पर चर्चा करते हुए विभिन्न रोगों के प्रति भी छात्राओं को जागरूक किया गया। महिला चिकित्सकों एवं विद्यालय की महिला शिक्षिकाओं ने छात्राओं को सैनेटरी पैड बनाने की प्रक्रिया समझाई तथा उन्हें सैनेटरी पैड वितरित किए। साथ ही छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य परामर्श के लिए 24 घंटे उपलब्ध टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1...