देवरिया, फरवरी 11 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय चेरो सलेमपुर में मंगलवार को दादा-दादी व नाना-नानी दिवस का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सपा के सांसद प्रतिनिधि राम प्रकाश यादव, प्राचार्य आशुतोष पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। प्राचार्य आशुतोष पांडेय ने कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी परिवार की रीढ़ होते हैं। उनका अनुभव, प्रेम और संस्कार बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अहम भूमिका निभाता है। इस प्रकार के आयोजन से नई पीढ़ी में बुजुर्गों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और संवेदनशीलता विकसित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद नृत्य व नाटिका की प्रस्तुतियों ने उपस्थित दादा-दादी और नाना-नानी का मन मोह लिया। बुजुर्गों के मन...