चक्रधरपुर, फरवरी 19 -- चक्रधरपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय चक्रधरपुर में मंगलवार को जल संरक्षण पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान स्कूल के प्राचार्य विश्वनाथ हांसदा ने कहा कि जिस दिन हम-आप सोच लेंगे कि एक बूंद भी पानी बर्बाद नहीं करना है, यह हमारा दायित्व है। उसके बाद वो दिन दूर नहीं कि जमीन में पानी का जलस्तर न बढ़ जाए। इसके लिए हम सभी को एक संकल्प लेना होगा कि कुछ भी हो जाए, हम पानी बचाएंगे। उन्होंने कहा सभी स्कूल में वाटर हार्वेस्टिंग व सोख्ता का निर्माण कराया जाए, ताकि स्कूल कैंपस का पानी स्कूल में ही रहे। इस मौके पर बसंत महतो, बाशिल हेंब्रम सहित स्कूल के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.