गाजीपुर, फरवरी 20 -- गाजीपुर (मरदह)। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव समारोह हर्षोल्लास पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। परिसर में वार्षिकोत्सव, खेल-कूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि बीईओ बिरनो मिनहाज आलम अंसारी ने दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बीईओ ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में सरकार द्वारा बेहतर शिक्षा की व्यवस्था की गयी है। अभिभावक अपने बच्चों का नामांकन करना सुनिश्चित करें। शिक्षा के साथ -साथ बच्चो के चौमुखी विकास का कार्य किया जा रहा है। जिस बच्चे में जिस तरह की प्रतिभा होगी । वह उस क्षेत्र मे आगे बढ़ेगा। बच्चो के बेहतर भविष्य के लिए अध्यापकगण निरन्तर प्रयासरत है। इस दौरान अयोध्या प्रसाद, उमेश चतुर्वेदी , सुनील कुमार यादव, विपिन चंद्र गौतम, इंदल राम सहित अन्य मौजूद रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.