मुजफ्फर नगर, जनवरी 30 -- पीएम श्री कंपोजिट स्कूल तुगलकपुर में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि और किया गया नमन। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में प्रातः 11 बजे देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी अमर शहीदों को याद कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। सहायक अध्यापक कुलदीप कुमार के निर्देशन में दो मिनट का मौन धारण कर देश के अमर शहीदों की आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। प्रधानाध्यापक मेराज खालिद रिजवी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के बारे में बच्चों को बताया कि यह आजादी हमें आज हमारे अमर शहीदों की वजह से ही मिली है इसलिए अवसर पर हम सबको अच्छी शिक्षा ग्रहण करने का प्रण करना चाहिए तभी यह आजादी हमारे लिए एक उपहार होगी। इस अवसर पर अध्यापकगण मधुसूदन शर्मा, रूबी,सुभाष चंद्र,सपना, रेनू अ...