मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- पीएम श्री कंपोजिट स्कूल तुगलकपुर में शनिवार को नो बैग डे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मेराज खालिद रिजवी ने बताया कि आज सभी बच्चों को बगैर बस्ते के विद्यालय बुलाया गया था। इस दौरान सभी कक्षा अध्यापकों द्वारा सभी बच्चों को पारंपरिक खेलों के साथ-साथ आधुनिक खेल भी सिखाया गया जैसे पांव पीटन , किरम कांटा, छुपम छुपाई,लंगड़ी टांग, बैडमिंटन, वॉली बाल,कबड्डी,खो खो आदि में बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विभिन्न खेलो में बच्चों ने अपना शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जहां अध्यापकगण कुलदीप कुमार ने बालिकाओं को वॉलीबॉल, मधुसूदन शर्मा ने लड़कों को कबड्डी, बाल पास, रेनू और अल्पना ने बालिकाओं को खो खो आदि खेल कराए। इस अवसर पर सुभाष चंद्र ,दीपशिखा रानी,रूबी, सपना और छात्र छात्राएं मानवी, शिखा, उर्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.