चंदौली, जनवरी 13 -- चहनियां। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अंतर्गत पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को योजनाओं के लाभों से अवगत कराने के उद्देश्य से सोमवार को चहनियां ब्लाक मुख्यालय क्षेत्र पंचायत सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीडीओ राजेश नायक ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना पारंपरिक कौशल वाले कारीगरों और शिल्पकारों को स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली महत्वपूर्ण योजना है। बैंकों से लाभार्थियों के लिए उपलब्ध बैंकिंग सहायता, ऋण सुविधाओं डिजिटल लेन-देन की सुविधा मिल रही है। इस मौके पर राजेश कुमार चौधरी, वीके राणा, अमित गुप्ता, ओम नारायण गुप्ता, सुनील, राजधारी, ओमप्रकाश, सतिश गुप्ता, नित्यानंद सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...