वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी। वसंत कन्या महाविद्यालय में भूगोल की तृतीय वर्ष की छात्रा और 28 यूपी गर्ल्स बटालियन की अंडर ऑफिसर अनुष्का मेहता ने दिल्ली में आयोजित पीएम रैली में शानदार प्रस्तुति से काशी का गौरव बढ़ाया। यूपी निदेशालय के चुनिंदा 12 कैडेट्स में शामिल अनुष्का ने 28 जनवरी को दिल्ली के करियप्पा ग्राउंड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति का प्रदर्शन किया। उन्होंने ब्रज का पारंपरिक 'चरकुला नृत्य' की प्रस्तुति कर सराहना बटोरी। अनुष्का मूलरूप से बिहार के सासाराम की रहने वाली हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.