बलिया, फरवरी 22 -- रसड़ा। क्षेत्र के कोटवारी गांव में शनिवार को दोपहर में एक पुराने बड़ी हवेली मकान से बुधवार की दोपहर से लापता खलील शाह के 12 वर्षीय पुत्र रिजवान का शव मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। बताया जाता है कि पीएम रिपोर्ट में मौत के कारणों की स्पष्ट पुष्टि नहीं होने पर डॉक्टरों ने विसरा को सुरक्षित रख दिया। वैसे इस मामले में पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोटवारी निवासी सैरुन नेसा ने पुलिस को बताया है कि उसका बेटा अपने दोस्तों के साथ खेलते समय गायब हो गया था। लोगों का कहना है कि कम उम्र वह कबाड़ बटोरने का काम करता था तथा कई तरह का नशा भी करता था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...