पटना, मई 23 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के बिहार दौरे पर 29 मई को आ रहे हैं। इस दौरान वो बिहार को कई बड़ी सौगातें देंगे। साथ ही बीजेपी के मिशन बिहार को भी धार देंगे। बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय आएंगे। जहां बिहार बीजेपी के सांसदों, विधायकों और प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बूथ सशक्तीकरण पर चर्चा करेंगे। पटना एयरपोर्ट से भाजपा प्रदेश कार्यालय तक बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। बिहार चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी का ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन पर पटना, औरंगाबाद, गोपालगंज को बड़ी सौगातें देंगे। जिसमें 30 मई को औरंगाबाद जिले के नबीनगर में 29947.91 करोड़ रुपये की लाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.