टिहरी, जून 15 -- चाका क्वीली में भाजपा गजा मंडल के बूथ अध्यक्षों, पन्ना प्रमुखों, शक्ति केंद्र संयोजकों व जिला कार्य समिति के सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। मुख्य वक्ता वन मंत्री सुबोध उनियाल ने केंद्र सरकार के 11 साल के कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही विकसित भारत का संकल्प पूरा होगा। दुनिया में भारत विकास की ओर बढ़ रहा है। पिछले 11 सालों में हर क्षेत्र में भारत ने नए-नए आयाम स्थापित किए हैं। गजेंद्र सिंह खाती ने आत्मनिर्भर भारत बनाने के कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। बैठक में नरेंद्रनगर के निर्वतामन ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह भंडारी, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष बीर सिंह रावत,प्रदेश कार्य समिति सदस्य गिरीश बंठवाण ,प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष धन सिंह सजवाण, महामंत्री जोत सिंह असवाल, मु...