पटना, फरवरी 23 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की माता के निधन पर उन्हें पत्र भेजकर दुख जताया है। उन्होंने लिखा है कि मां का साथ छूटना, जीवन के सबसे दुखदायी पलों में से एक है। पीएम ने पत्र में लिखा है कि इस मुश्किल घड़ी में आपके मन की व्यथा मैं समझ सकता हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ है। आज वह सशरीर इस संसार में नहीं हैं, पर उनके द्वारा दी गई शिक्षा और संस्कार सदैव परिवार का मार्गदर्शन करते रहेंगे। ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस अपूरणीय क्षति की घड़ी में शोक संतप्त परिवार और शुभचिंतकों को यह दुख सहन करने का धैर्य और संबल प्रदान करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...