रामगढ़, अक्टूबर 11 -- गोला, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को नई दिल्ली से पीएम धन धान्य कृषि योजना व दलहन आत्मनिर्भरता मिशन व अन्य कई परियोजनाओं का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के सीधा प्रसारण में गोला दर्पण प्रोड्यूसर कंपनी से जुड़े विभिन्न एफपीओ के दर्जनों प्रगतिशील महिला पुरुष किसानों ने भाग लिया। किसानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि खेती और किसानी हमेशा से हमारी विकास यात्रा की हिस्सा रही है। बदलते समय के साथ खेती के लिए किसानों को सरकार का सहयोग मिलता रहे। लेकिन दुर्भाग्य से पहले की सरकारों ने खेती किसानी को अपने हाल पर छोड़ दिया था। जिसके कारण भारत की कृषि व्यवस्था लगातार कमजोर होती जा रही थी। 21वीं सदी के भारत को तेज विकास के लिए अपनी कृषि व्यवस्था में सुधार करना आवश्यक था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.