दावोस, जनवरी 21 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की और उन्हें शानदार नेता बताया। ट्रंप ने दावोस में गुड न्यूज देते हुए कहा कि भारत के साथ शानदार ट्रेड डील भी होगी। उन्होंने कहा कि मुझे आपके प्रधानमंत्री (मोदी) के लिए बहुत सम्मान है। दावोस में भारतीय मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने उम्मीद जताई कि भारत और अमेरिका अच्छी डील करेंगे। उन्होंने कहा, ''भारत के साथ शानदार डील होगी।'' उन्होंने पीएम मोदी के बारे में भारतीय मीडिया से कहा कि मुझे आपके प्रधानमंत्री के लिए बहुत सम्मान है। बता दें कि ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से भारत और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ गया था। ट्रंप ने भारत पर पहले 25 फीसदी टैरिफ लगाया और फिर रूस से तेल आयात करने को लेकर उसे और बढ़ाते हुए कुल 50 फीसदी टैरिफ कर दिया। द...